प्रधान डाकघर में पांच दिन से कामकाज ठप
जागरण संवाददाता, उन्नाव : सर्वर की तकनीकी दिक्कतों की वजह से प्रधान डाकघर का कामकाज मं
जागरण संवाददाता, उन्नाव : सर्वर की तकनीकी दिक्कतों की वजह से प्रधान डाकघर का कामकाज मंगलवार को भी ठप रहा। शुक्रवार से यह दिक्कत बनी हुई है। इन पांच दिनों में डाकघर से जुड़ा करीब तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। ग्राहक पांचवें दिन भी डाकघर से लौटे।
फिनाइकल सर्वर में आई दिक्कत की वजह से प्रधान डाकघर के काउंटर शुक्रवार से बंद हो गए थे। शनिवार को भी डाकघर के काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। फिनाइकल सर्वर को सही किए जाने के प्रयास स्थानीय तौर पर शुरू कराए गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पोस्टमास्टर जनरल सहित अधीक्षक डाकघर को समस्या बताई गई। यहां से भी कुछ नहीं हो सका। सर्वर की दिक्कत पांचवें दिन भी बनी रही। सर्वर धड़ाम रहने से प्रधान डाकघर का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। करीब साढे़ छह हजार खाता धारक प्रभावित हुए। डाक का भी वितरण नहीं हो सका। पोस्ट मास्टर भारत ¨सह ने बताया कि सर्वर फेल होने से यह दिक्कत आई। डाक और बचत से जुड़े कोई कार्य नहीं हो सके।