शुक्लागंज में सात लोग हुए स्वस्थ, एक मोहल्ले के चार लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
संवाद सहयोगी शुक्लागंज नगर में शनिवार को सात लोग कोरोना से और स्वस्थ हुए हैं वहीं दूसर
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : नगर में शनिवार को सात लोग कोरोना से और स्वस्थ हुए हैं, वहीं दूसरी ओर एंटीजन जांच में चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 610 तक पहुंच गई है। संक्रमितों की संख्या 694 हो गई है। पीएचसी प्रभारी डॉ.आशुतोष वाष्र्णेय ने बताया कि शनिवार को 102 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें द्वारिका मोहनी कंपाउंड सीताराम कॉलोनी के रहने वाले चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 32 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय महिला है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 15 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।
दो एसीएमओ ने की कोविड मरीज बढ़ने की समीक्षा
शुक्लागंज : नगर में शुक्रवार को 6 पॉजिटिव निकलने पर डीएम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वहां पहुंचकर निरीक्षण करके मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार दोपहर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह व डॉ. जेआर सिंह शुक्लागंज पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बढ़ रहे पॉजिटिव केस के संबंध में पीएचसी प्रभारी से जानकारी की। कोविड-19 के टेस्ट देखे व आरटीपीसीआर जांच के सैंपल कैसे एकत्रित किए जा रहे उनकी प्रकिया देखी। उसके बाद सीताराम कालोनी में चार केस संक्रमित मिलने की जानकारी पर वहां पहुंचे। उन्होंने मेडिकल टीम को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। वहां पर कैंप आदि लगाकर लोगों की सैंपलिग बढ़ाई जाए।
-----
बुखार पीड़ित पूर्व प्रधान की मौत, स्वजन बोले, डेंगू
शुक्लागंज : गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पिडोखा ग्राम में एक 45 वर्षीय बुखार पीड़ित की मौत हो गई। स्वजन का कहना है कि मौत डेंगू से हुई है। पिडोखा निवासी युवक को तीन दिन पहले बुखार आया था। उसे एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। स्वजन की मानें तो उपचार के दौरान जांच कराई गई थी। इसमें डेंगू निकला था। प्लेटलेट्स काफी कम हो गए थे। हालत बिगड़ती चली गई जिससे उनकी मौत हो गई।