हुरंगा में उड़ा गुलाल, फूलों की होली से बरसाने की याद ताजा
फाल्गुन महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन गार्डेन में 13वां हुरंगा महोत्सव हुआ।जिसमें राधा-कृष्ण की लाला का मंचन कर रहे कलाकारों के साथ ब्रज की होली लीला का मंचन किया गया। होली गीतों पर लोग जमकर झूमे। फूलों की होली में दर्शकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुंदन की मां गंगा नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही।
जागरण संवाददाता, उन्नाव: फाल्गुन महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन गार्डेन में 13वां हुरंगा महोत्सव हुआ।जिसमें राधा-कृष्ण की लाला का मंचन कर रहे कलाकारों के साथ ब्रज की होली लीला का मंचन किया गया। होली गीतों पर लोग जमकर झूमे। फूलों की होली में दर्शकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुंदन की मां गंगा नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही।
हुरंगा उत्सव में रंगों की मस्ती छाई रही जमकर अबीर गुलाल उड़ा। कुछ देर के लिए वृंदावन गार्डेन बरसाना बन गया और उत्सव में मौजूद लोग ग्वाला और गोपिका बन गए। राधा कृष्ण की रासलीला, मोर मोरनी नृत्य, बरसाने की पारंपरिक होली, और फूलों की होली में भारी संख्या में समिति सदस्यों और दर्शकों ने फूल बरसाकर होली का आनंद उठाया। शिव जी की अछ्वुत भष्म आरती का दृश्य देख लोग भक्ति भाव में डूब गए। शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। राधे राधे के जयकारों से पूरा पांडाल गुंजायमान रहा। अध्यक्ष राम तनेजा, संयोजक राकेश सिंह अधिवक्ता, महामंत्री अजीतपाल सिंह, प्रबंधक जी इस भदौरिया, सतीश राजपाल, वाई के शुक्ला, के जी अग्रवाल, नरेश सोनी, मनीष सिंह सेंगर, संदीप पाल, प्रसून शुक्ला, सभासद मुन्ना सिंह व राहुल कश्यप और महिला मंडल से निम्मी अरोरा, शोभा पांडेय, नीलम सिंह, प्रीति सिंह, उमा शुक्ला, रामलली दीक्षित, सभासद शर्मीला सिंह, प्रिया शुक्ला, ममता द्विवेदी, सुधा अवस्थी, साधना दीक्षित आदि ने अतिथियों को गुलाल का टीका लगा दुपट्टा ओढ़ा स्वागत किया। डॉ अखिलेश सिंह, संदीप पांडेय, अजय शुक्ला, पवन निगम, आशीष निगम, डी के यादव, नीरज निगम, रोहित कपूर, गीता मिश्रा आदि प्रमुख लोग उत्सव में शामिल रहे। इसके बाद हास्य कवि समारोह बमचक हुआ। जिसमें लोग हंसी के ठहाके लगाते रहे।