Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर किया याद

जागरण संवाददाता उन्नाव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जगह-जगह का

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:07 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर किया याद
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर किया याद

जागरण संवाददाता, उन्नाव : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंबेडकर पार्क में सविता समाज द्वारा जयंती समारोह मनाया गया तो वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय में भी जयंती पर उन्हें याद किया गया।

loksabha election banner

आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन दिनेश सिंह सविता ने कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलने की बात कही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा विकास की राजनीति की। अपना दल के अध्यक्ष अमरेंद्र वर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलने की बात कही, साथ ही लोगों को शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम शंकर यादव ने कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों और दलितों का नेता बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा ने कर्पूरी फार्मूला लागू करने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सविता समाज अवधेश कुमार शर्मा, अशोक सविता, जय प्रसाद शर्मा, कल्लू सविता, संतोष कुमार सविता, राम सुमेर पटेल, संतोष कुमार, अदिदेव सविता आदि मौजूद रहे। वहीं सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें बिहार का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया। साथ ही सपा कार्यालय में पूर्व विधायक स्व. दीपक कुमार को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर फूल सिंह यादव जिला सचिव, जिलाध्यक्ष एसएसटी प्रकोष्ठ मुकेश कुमार रावत, जिलाध्यक्ष युवजन सभा जीतेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष शीबू अहमद ,कार्यालय प्रभारी छोटेलाल भारती , सुबोध त्रिपाठी , आशीष यादव, यासीन डब्लू, सुशील यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.