Move to Jagran APP

आग से छह घरों की गृहस्थी राख, एक झुलसा

????? ?????? ???? ????? ??????? ??????? ?? ???? ?????? ???? (???????) ??? ??????? ?? ????? ??? ?? ???? ?? ?? ???? ?? ???? ??????? ??? ?? ???? ?? ?? ???? ?? ????? ?????? ????? ?? ?? ??? ???? ?? ?? ???? ??? ??? ?? ?? ??????? ???? ??? ???? ???? ?? ???? ????????? ???? ??????? ?? ???? ???? ????????? ??? ??? ??????? ?? ?? ???? ??? ?? ???? ???? ??? ??? ?? ?????? ???? ?? ?????? ????? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:26 AM (IST)
आग से छह घरों की गृहस्थी राख, एक झुलसा
आग से छह घरों की गृहस्थी राख, एक झुलसा

संवाद सहयोगी, पाटन : तहसील बीघापुर क्षेत्र के गांव मिश्रनखेड़ा (लालखेड़ा) में गुरुवार को दोपहर में आग लगने से छह घरों की पूरी गृहस्थी खाक हो गयी। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे इलाज के लिये शिवराजपुर जनपद फतेहपुर ले जाया गया। अग्निकांड में तीन बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। करीब आठ लाख का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

loksabha election banner

गंगा नदी के पार कटरी के गांव मिश्रनखेड़ा में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जब सभी लोग आराम कर रहे थे। इस दौरान रामलाल पुत्र बैसाखी के घर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। पड़ोस के राम किशोर, रामसजीवन पुत्र बिंदा, नरेश पुत्र गंगई व शिवकुमार पुत्र छोटा के घरों को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया। सभी घर धू-धूकर जलने लगे। रामलाल की तीन बकरी छप्पर के नीचे बंधी थी। उनको बचाने के लिये वह आग की परवाह किये बगैर झोपड़ी में घुसने लगा तभी एक बल्ली उसके सिर के ऊपर गिरी वह लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं तीन बकरियां आग की चपेट में आकर मर गईं। ग्रामीणों के अथक परिश्रम से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मवेशियों का चारा भी जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ लाख का सामान जलकर राख हो गया। सबसे अधिक नुकसान रामलाल का हुआ है। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को भी सूचना दी थी पर शाम तीन बजे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.