Move to Jagran APP

धान खरीद न होने से किसान परेशान, मोटा धान पर लगा रोड़ा

जागरण संवाददाता उन्नाव जिले में धान खरीद की स्थिति खराब है। मोटा धान खरीदा नहीं जा रहा

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 12:26 AM (IST)
धान खरीद न होने से किसान परेशान, मोटा धान पर लगा रोड़ा
धान खरीद न होने से किसान परेशान, मोटा धान पर लगा रोड़ा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : जिले में धान खरीद की स्थिति खराब है। मोटा धान खरीदा नहीं जा रहा है तो वहीं धान डंप होने से किसानों का धान बिक्री के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। थक हार किसान बाजार में घाटे में धान बेचने को मजबूर है।

loksabha election banner

शनिवार को फतेहपुर चौरासी के बबुरिहा केंद्र पर कोई भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा, और काली मिट्टी धान क्रय केंद्र पर धान खरीद बंद रहा। बांगरमऊ नगर की गल्ला मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र विपणन शाखा व पीसीएफ शाखा सेंटरों पर हाईब्रिड धान खरीद बंद है। मानक विहीन धान बताकर किसानों को वापस कर दिया जाता है। सिर्फ महीन धान की खरीद हो रही है। कस्बा भगवंत नगर में विपणन शाखा धान क्रय केंद्र में धान खरीद चल रही है। खराब मौसम को देखते हुए खरीदा जा रहा धान ट्रक में लोड कर मिलर्स के यहां भेजा जा रहा है। केंद्र में अब तक 15000 क्विंटल के सापेक्ष 570 किसानों से 22801 क्विंटल 20 किलो की खरीद हो चुकी है। तुसरौर धान खरीद केंद्र पर खरीद बंद चल रही है। विपणन विभाग द्वारा संचालित सिकंदरपुर कर्ण धान क्रय केंद्र में किसानों को मिलर्स के पास भेज दिया जाता है। सेटिग करने वालों की ही धान खरीदा जा रहा है। पंचम पुरवा के किसान राम सिंह यादव, कुर्मापुर के छोटे लाल व हड़हा के अशोक कुमार ने मिलर्स द्वारा 12 से 15 किलो की कटौती का आरोप लगाया। उसके बाद कटौती तौल को केंद्र में चढ़ा कर खरीद दिखाई जाती है। किसान इसकी शिकायत डिप्टी आरएमओ से भी कर चुके हैं। विपणन अधिकारी के निलंबन के बाद से विभाग बेलगाम हो गया है। लगातार दूसरे दिन कई जगहों पर धान की खरीद नहीं हो सकी है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.