भाजपा का हर कार्यकर्ता करे 10 पौधों का रोपण
भाजपा का हर कार्यकर्ता करे 10 पौधों का रोपण
भाजपा का हर कार्यकर्ता करे 10 पौधों का रोपण
संवाद सूत्र, अचलगंज (उन्नाव): जन उपयोगी योजनाओं को सभी तक पहुंचाने और आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा अभी से सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को सिकंदरपुर करन मंडल कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार शामिल हुए। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका मनोबल बढ़ाया। जिलाध्यक्ष ने बेथर गांव स्थित पौराणिक लटियारे बाबा तालाब में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में पहुंचकर पालीथिन हटवाईं। इसके बाद वंश गोपाल मेमोरियल विद्यालय में पौधरोपण भी किया। इस दौरान हर कार्यकर्ता से 10 पौधा लगाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेयी ने की।जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र, महेश दीक्षित, अंबिका प्रसाद, विमल तिवारी आदि रहे।