धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
संवाद सहयोगी, पाटन : क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम रविव
संवाद सहयोगी, पाटन : क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम रविवार को भी चलता रहा। सुबह से ही डीजे और बैंड की धुनों पर एक के बाद एक प्रतिमाओं के जाने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान यात्रा में शामिल रहे युवक व युवतियों नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे।
कस्बा बिहार दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित माता रानी की मूर्ति को आज सुबह विसर्जन करने के लिए यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल ताशे व डीजे की धुन पर अमीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। इसके अलावा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन स्थानों में स्थापित की गई मूर्तियों का भी आज विसर्जन किया गया। ये यात्रा कस्बे में भ्रमण करने के बाद लोन नदी के बजौरा घाट पर पहुंची। यहां पर विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यात्रा में राहुल निर्मल, प्रेमू निर्मल, किशन निर्मल, संजय ¨सह, आदेश, निर्मल, मोनू , कुलदीप समेत अन्य लोग व्यवस्थापक के रूप में मौजूद थे।