विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उन्नाव में नशे में धुत पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 06 Nov 2017 08:36 AM (IST)

किशोरी ने बताया कि शनिवार रात वह दरवाजे पर लेटी थी तभी पिता शराब के नशे में धुत होकर उसके पाया और उसे जबरन घर के अंदर ले जाने लगा।

उन्नाव में नशे में धुत पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म
उन्नाव में नशे में धुत पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

उन्नाव (जागरण संवाददाता)। पिता और बेटी का रिश्ता ऐसा होता है जो दुनिया के सबसे पाक रिश्तों में एक माना जाता है। लेकिन उन्नाव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस खूबसूरत रिश्ते की गरिमा को तार-तार कर दिया है।

यहां मां की मौत के बाद नशे के आदी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए बेटी पर गलत नीयत रखनी शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना के बाद से पिता फरार है।

बारा सगवर निवासी किशोरी ने बताया कि शनिवार रात वह दरवाजे पर लेटी थी। तभी पिता शराब के नशे में धुत होकर उसके पाया और उसे जबरन घर के अंदर ले जाने लगा। इसका जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर चाचा ने उसे छुड़ाया। किशोरी ने थाने जाकर बताया कि बचपन में मां की मौत हो गई, जिसके बाद पिता उससे अश्लील हरकतें करता था।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की यूपी में सात मेयर प्रत्याशियों की दूसरी सूची

लोकलाज के डर से कभी शिकायत नहीं की और जुल्म सहती रही। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी पिता फिलहाल फरार है।

यह भी पढ़ें: शादी के पांचवें दिन ही ससुराल वालों को बेहोश कर भागी दुल्हन