चकलवंशी-संडीला मार्ग पर लगा जाम
चकलवंशी: चकलवंशी-संडीला मार्ग स्थित असरेंदा गांव के पास सड़क किनारे लगा यूकेलिप्टस का एक
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:49 PM (IST)
चकलवंशी: चकलवंशी-संडीला मार्ग स्थित असरेंदा गांव के पास सड़क किनारे लगा यूकेलिप्टस का एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया, जिससे करीब एक घंटे तक मार्ग अवरुद्ध हो गया। जेसीबी से पेड़ हटाया गया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। लेकिन, काफी देर तक कोई भी वहां नहीं पहुंचा। जिससे जाम बढ़ता गया। इसी बीच वहां से जेसीबी लेकर निकल रहे चालक ने पेड़ को सड़क से हटाया। तब जाकर मार्ग पर यातायात चालू हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें