Move to Jagran APP

भाजपा ही दूर करेगी गरीब की दुश्वारियां

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि देश के गरीबों की जो भी दुश्वारियां बची हैं वह सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। इसके अलावा महिलाओं का सम्मान भी सिर्फ भाजपा में ही होता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:23 AM (IST)
भाजपा ही दूर करेगी गरीब की दुश्वारियां

जागरण टीम, उन्नाव : कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि देश के गरीबों की जो भी दुश्वारियां बची हैं, सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। महिलाओं का सम्मान भी सिर्फ भाजपा में ही होता है। उन्होंने शनिवार को सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

विकास खंड मियागंज क्षेत्र के आसीवन गांव की सभा में स्वाती सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। सपा-बसपा गठबंधन व कांग्रेस जैसे दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। सभा को विधायक बम्बालाल दिवाकर ने भी संबोधित किया। सौरभ तिवारी, संदीप सिंह, मोहित दीक्षित, प्रेम दीक्षित, रामू तिवारी, अन्नू गुरु, महेंद्र गुप्ता, सरोज सैनी आदि मौजूद रहे। गांव परेंदा में ग्राम प्रधान रीना सिंह की ओर आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती हैं। पहले महिलाओं को चुनाव में टिकट देती है और बाद में टिकट काट दिया जाता है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में सैनिकों पर हमला होने पर शांत रहने की सलाह दी जाती है। जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी तब से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर के साथ ही ग्राम प्रधान सरोज सैनी,सरवन, प्रेम सिंह, सुर्जन सिंह, योगेन्द्र गौड़, कमल किशोर, मोहित दीक्षित आदि मौजूद थे। आभार संजय सिंह व कमलेश सिंह ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.