कृषकों को बताए उत्तम खेती के तरीके
संवाद सूत्र, नवाबगंज: विकासखंड के गांव एतबारपुर में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की मंशा से शासन द्व
संवाद सूत्र, नवाबगंज: विकासखंड के गांव एतबारपुर में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की मंशा से शासन द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसान फसल कैसे पैदा करें और उनमें लगने वाले रोगों से कैसे बचाव किया जाए इसकी जानकारी दी गयी। साथ ही क्षेत्र के 118 किसानों को कृषक मृदा कार्ड भी दिए गए।
कार्यक्रम में मौजूद ब्लाक प्रमुख अरुण ¨सह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए जो भी जरुरी संसाधन हैं उनको दिलाने के साथ ही खेती के आधुनिक तरीके भी बताए जा रहे हैं। जिससे किसान को इसका लाभ मिल सके और किसानों को उनकी जमीन पर किस खाद और जैविक की आवश्यकता है इसके लिए मिट्टी की जांच भी कराई जा रही है। कृषि निदेशक डॉ. जीबी सिंह. आनंद त्रिपाठी, बीके सिसोदिया, डॉ. नंद किशोर ने भी किसानों को बताया कि किसान अपनी मिट़्टी की जांच जरूर कराएं और उसके अनुसार ही फसल बोएं। जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो और उन्हें भरपूर फसल मिले। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों के अलावा प्रधान देव शंकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।