विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमदग्नि आश्रम में धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती

By Edited By:
Published: Fri, 17 Apr 2015 07:19 PM (IST)

उन्नाव, जागरण संवाददाता: भगवान परशुराम की ग्राम भितरेपार स्थित तपोस्थली महर्षि जमदग्नि आश्रम में अक्

News Article Hero Image

उन्नाव, जागरण संवाददाता: भगवान परशुराम की ग्राम भितरेपार स्थित तपोस्थली महर्षि जमदग्नि आश्रम में अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस साल भी 21 अप्रैल को बड़ी भव्यता के साथ करने की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। ग्राम भितरेपार नगर पंचायत नवाबगंज के पूर्व दक्षिण दिशा में लगभग 5 किमी. दूर स्थित है। जहां पर परम प्रतापी भगवान विष्णु के दशावतार महाबाहु परशुराम जी के पिता जमदग्नि का आश्रम आज भी श्रद्धालुओं में आस्था का केंद्र बना हुआ है। पौराणिक अभिलेखों के अनुसार सतयुग में जब यह आश्रम प्रभावी था उस समय आश्रम की पूर्व दिशा से कुछ दूर पतित पावनी गंगा की धारा दक्षिण से उत्तर की ओर बहती थी। ¨कवदंती के अनुसार जमदग्नि आश्रम में नित्य पूजन पाठ करते थे। परशुराम समेत उनके पांच पुत्र थे। जिसमें परशुराम सबसे ज्यादा आज्ञाकारी थे। यहीं आश्रम में जमदग्नि ने परशुराम से प्रसन्न होकर उनसे चार वरदान मांगने को कहा। जिसमें परशुराम ने पहले मां को ¨जदा हो जाने तथा दूसरे में अपने चारो भाइयों को जीवित होने का वरदान मांगा था। परशुराम अपने पिता के साथ ही पूजन पाठ व साधना करते थे। तब से अब तक महर्षि जमदग्नि का आश्रम अपने में अनगिनत पौराणिक इतिहास समेटे आज भी भगवान परशुराम की पराक्रमशीलता, त्याग व पितृ भक्ति की याद दिलाते हुए श्रद्धालुओं में अक्षय प्रेरणा का श्रोत बना हुआ है। उक्त आश्रम स्थल पर परशुराम जयंती कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हवन पूजन से होगी। इसी के उपरांत कन्याभोज व समारोह का आयोजन अक्षय धाम मंदिर समिति द्वारा किया गया है। इसी तरह जनपद मुख्यालय में अभा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विश्व शांति यज्ञ का आयोजन परशुराम जयंती पर किया गया है। इसका आयोजन 21 अप्रैल को कलक्टरगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया है। आयोजन समिति के अशोक बाजपेई ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।