यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: झारखंड के युवक ने मीरजापुर की किशोरी से घंटाघर के होटल में किया था दुष्कर्म, कानपुर में गिरफ्तार
कानपुर में मीरजापुर से आई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग निवासी मोहम्मद ...और पढ़ें

HighLights
- मीरजापुर की लड़की से कानपुर में दुष्कर्म |
- आरोपी मोहम्मद अशफाक गिरफ्तार |
- सेंट्रल स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी |
जागरण संवाददाता, कानपुर। मीरजापुर से प्रयागराज पहुंची किशोरी को मदद करने के बहाने यहां घंटाघर स्थित होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने सेंट्रल स्टेशन के पास कैंट साइड से गिरफ्तार कर लिया।
वह झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला निकला। उसने किशोरी को राजू तिवारी नाम बताया था, लेकिन पकड़े जाने के बाद वह अशफाक निकला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मीरजापुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को वह मां से नाराज होकर ट्रेन से प्रयागराज चली गई, जहां उसे राजू तिवारी नाम का युवक मिला और मददगार बनते हुए कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा।
इसके बाद राजू किशोरी को लेकर बस से कानपुर आ गया, जहां से वह घंटाघर स्थित अपोलो होटल ले गया। होटल में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे पीटा।
किशोरी किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर बाहर आई और 112 नंबर पर पुलिस को और अपने फूफा को सूचना दी। पीडिता के फूफा ने हरबंश मोहाल थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
होटल में जांच करने पर आरोपित का नंबर मिला। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस की तो वह सेंट्रल स्टेशन के बाहर कैंट की तरफ मिली। टीम ने उसे बुधवार को दबोच लिया।
आराेपित ने अपना नाम झारखंड के हजारीबाग निवासी मो. अशफाक बताया। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
