बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
?? ??? ?? ??? ???? ???? ???? ?? ?????? ?? ?????? ?????? ???? ?? ??? ??? ?????? ?????? ?????? ?? ????? ??? ??? ????? ???? ??? ???? ?? ???? ??????? ?? ???? ???? ?? ????, ???? ?? ???? ??? ?????? ??? ?? ???? ??? ?? ???
संवादसूत्र, गोसाईंगंज (सुलतानपुर) : घर से शहर जा रहे बाइक सवार युवक को रविवार की देरशाम केएनआइ बंधे के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गोसाईंगंज निवासी हिमांशू वर्मा (19) पुत्र हरदयाल वर्मा रविवार को अपने घर से जिला मुख्यालय जा रहा था। केएनआइ बंधे के निकट दुर्घटना में घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिवारीजन लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही युवक की सांसे थम गईं। हिमांशु की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुराहाल है। गोसाईंगंज थाना प्रभारी केबी ¨सह ने बताया कि मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जा रही है।