झील में डूबा युवक, मौत
संवादसूत्र, कूरेभार (सुलतानपुर) : थानाक्षेत्र के बरौला (कुंडवा) निवासी राधेश्याम यादव (40) पुत्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM (IST)
संवादसूत्र, कूरेभार (सुलतानपुर) : थानाक्षेत्र के बरौला (कुंडवा) निवासी राधेश्याम यादव (40) पुत्र अलगू यादव बुधवार की शाम करीब चार बजे गांव के समीप बिसुहिया झील के पास मवेशियों को चरा रहा था। कुछ मवेशी झील के पार चले गए तो उन्हें निकालने के लिए वह झील के अंदर चला गया। झील की गहराई अधिक होने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद उसे उसका शव बरामद किया गया। उधर, राधेश्याम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन बच्चों रूबी (16), सचिन (13) व रूपा (7) के सिर से पिता का साया उठ गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें