Move to Jagran APP

कोहरे व गलन से धूप ने दी राहत, खिले चेहरे

????? ?? ???? ??? 22 ??????.6 ??? --------- -???? ???? ?? ??? ?? ?????? ?????????? ????????? ??? ??? ??? ??? ?? ?????? ?? ??? ?? ???? ??????? ????? ????-??? ????? ? ??? ?? ???? ????? ??? ??? ?? ????? ?? ????? ???? ?? ?? ???? ?? ???? ?????? ??? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ?? ???? ?? ?? ???? ????? ??? ??? ??? ?? ????? ????? ???? ??? ???? ?? ?? ??? ??? ??? ?? ???? ???? ???? ?? ?????

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:05 AM (IST)
कोहरे व गलन से धूप ने दी राहत, खिले चेहरे
कोहरे व गलन से धूप ने दी राहत, खिले चेहरे

सुलतानपुर : दिन में चटख धूप ने बुधवार को ठंड से राहत पहुंचाई, लेकिन सुबह-शाम कोहरे व गलन ने सितम ढाया। धूप से लोगों को सुकून मिला तो वह घरों से बाहर निकले। घरों की छतों पर और बाहर बैठकर लोग चटख धूप का लुत्फ उठाते रहे। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड ने सितम ढाना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

बीते कई दिन बाद मौसम अब साफ हो गया है। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में खिली धूप लोगों को गर्म कपड़े उतारने को मजबूर कर रही है। बुधवार की सुबह कोहरे के बीच हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई। दस बजते-बजते चटक धूप हो गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।

-बाजारों व पार्काें में रही चहल-पहल

लोग मौसम के बदले मिजाज का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। शादी-विवाह का सीजन होने के चलते लोगों ने जरूरत के मुताबिक बाजारों में खरीदारी की। पार्कों में भी दिनभर चहल-पहल रही सभी ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बच्चे भी छुट्टी के बाद पार्कों में खेलते नजर आए।

-फसलों के लिए वरदान है धूप

कई दिनों से कोहरा व पाला की मार झेल रहे किसानों के लिए निकली धूप किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों ने खेतों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। वे खेतों की निराई-गुड़ाई व दवा के छिड़काव में जुट गए हैं। कृषि विज्ञानी बताते हैं कि यह धूप सरसों, मसूड़, मटर, सब्जियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। धूप निकलने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.