Move to Jagran APP

झमाझम हुई बरसात, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसान मुदित

धान की रोपाई के लिए यह बारिश मुफीद मानी जा रही है। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि यह प्री मानसून वर्षा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 06:04 AM (IST)
झमाझम हुई बरसात, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसान मुदित

सुलतानपुर : भीषण गर्मी और उमस से बारिश ने आमजनों को राहत दी है। सोमवार की देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। खेती-किसानी का काम तेज होने लगा है। धान की रोपाई के लिए यह बारिश मुफीद मानी जा रही है। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि यह प्री मानसून वर्षा है। पूर्वी उप्र में नियमित मानसून की आमद में अभी दो-तीन दिन लगेंगे।

loksabha election banner

बदली से लोगों को उम्मीद बंधी है कि पानी गिरने का सिलसिला चलता रहेगा। बीती रात में हुई बरसात से किसानों के चहरे खिल गए हैं। उनकी खेती-बाड़ी से जुड़ी व्यस्तताएं बढ़ गई हैं। धान की रोपाई के लिए खेत की जोताई के साथ कुछ किसानों ने इसकी नर्सरी डालने का काम भी शुरू किया है। दूसरी ओर जायद की दलहनी फसलों को वर्षा से नुकसान भी हुआ है। उर्द और मूंग की फलियां खेत में गिर गई हैं। लगातार अधिक वर्षा होने पर ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज और अन्य सब्जी वर्गीय फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते किसान चितित भी हैं। वर्षा से शहर के कुछ स्थानों पर जल भराव भी हो गया। वहीं नालियों के चोक होने के चलते गंदा पानी सड़कों पर फैला रहा।

छह डिग्री कम हुआ तापमान : वर्षा और बदली के चलते एक ही दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 रहा जो मंगलवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 के सापेक्ष 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम का पूर्वानुमान है कि आगामी 48 घंटों में बदली छायी रहेगी तथा मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.