छत्रपति शिवाजी को याद किया विहिप ने
सुलतानपुर : ¨हदू पदपादशाही की स्थापना करने वाले मराठा नायक छत्रपति शिवाजी महाराज को जय
सुलतानपुर : ¨हदू पदपादशाही की स्थापना करने वाले मराठा नायक छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर विश्व ¨हदू परिषद ने सोमवार को याद किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। मौजूदा दौर में उनके जैसे नैतिक योद्धा की जरूरत बताई गई।
तिकोनिया पार्क स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्व ¨हदू परिषद ने विहिप की ओर से जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसे संबोधित करते हुए विभाग उपाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप ¨सह ने कहाकि शिवाजी शौर्य संगठन एवं संघर्ष के प्रतीक हैं। भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य तीनों को ध्यान में रखते हुए ¨हदू पदपादशाही की स्थापना की। उनके जीवन की तमाम विशेषताओं में सबसे बड़ी विशेषता थी ¨हदुत्व के लिए लड़ाई। बावजूद इसके उनकी सेना में मुस्लिम सैनिक भी रहते थे। वे राष्ट्र के लिए लड़ते थे। जिला उपाध्यक्ष राकेश ¨सह ने शिवाजी के जीवन में नैतिकता का उल्लेख किया। कहाकि मां और गुरु को उन्होंने सर्वश्रेष्ठ माना। श्री उपाध्याय ने कहाकि शिवाजी ने मुगलों की लड़ाई को मुगलिया शासन के अंत की आधारशिला रख दी थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।