फ्रेंचाइजी संचालक से लूट के मामले में दो गिरफ्तार
संवादसूत्र अलीगंज (सुलतानपुर) : बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से हुए लूट मामले में पुलिस ने सफलता प्राप्
संवादसूत्र अलीगंज (सुलतानपुर) : बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से हुए लूट मामले में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। लूट में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
अलीगंज कस्बे के संतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र विश्वनाथ विश्वकर्मा बाजार में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। गुरवार को अलीगंज बाजार में साप्ताहिक बाजार लगी थी। काफी भीड़ भाड़ भी थी। संतोष दुकान पर बैठे था। शाम लगभग 5:30 बजे दो युवक वहां आए और तमंचे की बट से संतोष कुमार विश्वकर्मा पर ताबड़तोड़ प्रहार कर कैश बॉक्स में रखे एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। आस-पड़ोस के लोग जब तक दौड़ते तब तक वह दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। वारदात बैंक ऑफ बड़ौदा में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। पुलिस ने फ्रेंचाइजी संचालक संतोष विश्वकर्मा से लूटपाटमामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। शुक्रवार को नीरज अग्रहरि पुत्र सोहनलाल तथा अर्जुन अग्रहरि पुत्र बब्बन निवासी राजापुर को गिरफ्तार कर लिया।