लंभुआ में आज कांग्रेस करेगी विशाल महिला सम्मेलन
सुलतानपुर: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को लंभुआ के मेला वाली बाग में विशाल महिला सम्मेलन व
सुलतानपुर: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को लंभुआ के मेला वाली बाग में विशाल महिला सम्मेलन व होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व उनके अन्य मुद्दों पर चर्चा भी होगी। कार्यक्रम की बागडोर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह की पत्नी व पूर्व मंत्री अमीता सिंह को सौंपी गई है। महिलाओं में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है। महिला सम्मेलन के बहाने कांग्रेस अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेगी।
डॉक्टर संजय सिंह के अनुसार कार्यक्रम में जिले भर से भारी तादाद में महिलाएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 72 हजार वाली योजना की महिलाएं तारीफ कर रही हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर वह अपना वादा पूरा करेगी। इससे गरीब महिलाओं की जिदगी में एक नया बदलाव आएगा। उनकी व उनके परिवार की गरीबी दूर हो सकेगी। यह महिलाओं के उत्थान व गरीबी के निराकरम में सबसे कारगर योजना सिद्ध होगी। पिछले पांच साल में जनता से किए वादे भाजपा सरकार नहीं निभा सकी है। इससे सभी में निराशा का माहौल है।