Move to Jagran APP

बारिश में ढही मकान की दीवार, मलबे में दबकर दो की मौत

करौंदीकला व बल्दीराय में हुई घटनाएं प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:23 PM (IST)
बारिश में ढही मकान की दीवार, मलबे में दबकर दो की मौत
बारिश में ढही मकान की दीवार, मलबे में दबकर दो की मौत

सुलतानपुर : बरसात कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से करौंदीकला व बल्दीराय में मलबे में दबकर दो वृद्धों की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

करौंदीकला प्रतिनिधि के अनुसार, प्रतापपुर सुमेरपुर निवासी मो. हनीफ शुक्रवार रात छप्पर के नीचे पशुओं को चारा देने गए थे। इसी दौरान कच्ची दीवार ढहने से वह मलबे में दब गए। करीब एक घंटे बाद जब परिवारजन उनकी खोज करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो छप्पर ढहा देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर हनीफ को निकला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने नायब तहसीलदार को भेजा गया है। वहीं, पारा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बल्दीराय के वलीपुर में शनिवार सुबह लतीफ उर्फ जिलेदार घर के सामने स्थित नलकूप से लकड़ी उठाने गया था। इसी बीच नलकूप की कच्ची दीवार लतीफ पर गिर गई। लोगों ने जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

छाए रहे बादल, होती रही रिमझिम बरसात :

शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम फुहारों का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक रुक रूक कर जारी रहा। वहीं, हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विभाग के विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि आगामी 48 घंटों में बदली छाए रहने और अवध क्षेत्र में कहीं सामान्य तो कहीं तेज वर्षा की संभावना है।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट :

बीते आठ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बरसात के शुरूआत में 13 जून को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा। 14 से 17 जून तक तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को 28 और शनिवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.