सुलतानपुर में 10.41 करोड़ की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार, निर्धारित डेट पर होगा दुकानों का आवंटन
सुलतानपुर में 10.41 करोड़ रुपये की लागत से बना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार है, जिसमें 47 दुकानें और पार्किंग सुविधा है। नगरोदय योजना के तहत निर्मित इस कॉम्प्लेक्स में दुकानों का आवंटन शासन द्वारा तिथि घोषित होने के बाद होगा।
-1795864908836_m.webp)
GIC के पीछे बनकर तैयार हुआ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स। फोटो जागरण
HighLights
सुलतानपुर में 10.41 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार है।
नगरोदय योजना से निर्मित, इसमें 47 दुकानें और पार्किंग सुविधा।
शासन द्वारा तिथि घोषित होने पर दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। नगर पालिका ने नगरोदय योजना से राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे खाली पड़ी भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की थी। पालिका की इस भूमि पर 10 गुने 50 मीटर क्षेत्रफल में 10 करोड़ 41 लाख की लागत से काम्प्लेक्स में 47 दुकानों के निर्माण का टेंडर सी एंड डीएस (कांस्ट्रक्शन ऑफ डिजाइन सर्विसेज) उत्तर प्रदेश जलनिगम अयोध्या को मिला है।
संस्था एक निजी कम्पनी से कार्य करा रही है। काम्प्लेक्स बनकर तैयार है अब हस्तगत होने का इंतजार हो रहा है। एक साल में काम्प्लेक्स भवन बनाकर देने का संस्था से अनुबंध हुआ था लेकिन पांच माह का समय अधिक बीत चुका है।
शासन से तिथि घोषित होने के बाद होगा दुकानों का आवंटन
कार्यदायी संस्था को दो जून 2026 को कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा कराकर नगर पालिका को भवन हस्तगत करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। कॉम्प्लेक्स के संचालन के बाद वीरान पड़ी इस भूमि पर प्रतिदिन चहल पहल देखने को मिलेगी। शासन से तिथि घोषित होने के बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
पालिका ने भेजा था प्रस्ताव
नगर पालिका ने अगस्त 2024-25 में नगरीय योजना से कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पालिकाध्यक्ष की पैरवी के बाद शासन से निर्माण की स्वीकृति मिली थी। विधायक विनोद सिंह ने पालिकाध्यक्ष के साथ भूमि पूजन कराकर निर्माण का शुभारंभ किया था। संस्था की ओर से तीन जून 2025 को निर्माण शुरू कराया गया था। यह काम्प्लेक्स पार्किंग सुविधा से लैस है। इससे वाहनों और नागरिकों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार है। जल्द ही हस्तगत कराया जाएगा। गोपालदास पुल से काम्प्लेक्स तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराया गया है। कॉम्प्लेक्स तक पहुंचने के लिए कोतवाली के पीछे और गोपालदास पुल से दो रास्ता हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। -प्रवीन अग्रवाल नगर पालिकाध्यक्ष।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।