सुलतानपुर में 4.34 करोड़ की लागत से बनेंगे PWD के कार्यालयीय भवन, टिन शेड में हो रहा संचालन
सुलतानपुर में लोक निर्माण विभाग के वृत्तीय कार्यालय और निर्माण खंड-तीन के लिए 4.34 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन बनाए जाएंगे।

4.34 करोड़ रुपये से बनेंगे पीडब्लूडी के कार्यालयीय भवन।
HighLights
सुलतानपुर में PWD के नए कार्यालय भवन बनेंगे।
4.34 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।
शासन ने पहली किस्त में डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। लोक निर्माण विभाग के वृत्तीय कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण खंड- तीन के कार्यालयीय भवनों का भी निर्माण होगा। भूतल समेत एक मंजिल के भवन के निर्माण पर चार करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
निर्माण के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। अभी तक यह कार्यालय पुराने भवन में संचालित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब यहां जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
अधिशासी अभियंता इं. रविंद्र सिंह आर्य ने बताया कि अभी तक दोनों कार्यालय पुराने टिन शेड में संचालित किया जाता रहा है। यहां कार्यालय निर्माण के लिए पूर्व में शासन काे प्रस्ताव भेजा गया था।
शासन द्वारा सीतापुर, मेरठ एवं गोरखपुर के साथ ही यहां भी नए कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन द्वारा पहली किस्त जारी की जा चुकी है। निर्मित होने वाले भवन में भूतल पर वृत्तीय कार्यालय तथा प्रथम तल पर निर्माण खंड- तीन के कार्यालय होंगे। कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरदोई रेलवे स्टेशन पर अचानक चला चेकिंग अभियान, दरोगा-सिपाहियों समेत 20 यात्रियों पर कार्रवाई
