विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में 63 लाख से बिछेगी नई पाइप लाइन, शहर के 10 हजार लोगों को होगा फायदा

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:02 PM (IST)

सुलतानपुर नगर पालिका ने मौनी मंदिर से हाइड्रिल गेट तक 63 लाख रुपये की लागत से 200 मिमी गेज की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सुलतानपुर में 63 लाख की नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा रही।

  2. 10 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल से मिलेगी बड़ी राहत।

  3. पुरानी लीकेज समस्या से निजात, सड़क तोड़ने से छुटकारा।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। नगर पालिका ने पेयजल योजना से मौनी मंदिर से हाइड्रिल गेट तक 200 मिलीमीटर गेज की नई पाइप लाइन बिछाने की कार्ययोजना तैयार की थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद धन आवंटित होने से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।

इस पर 63 लाख 37 हजार 288 रुपये व्यय किए जाएंगे। पालिका की इस पहल से 10 हजार लोगों को पेयजल से राहत मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण होने से पुरानी पाइप लाइन सड़क के बीच में हो गई है। पाइप लाइन बिछने के बाद जलकल कर्मियों को आए दिन हो रहे लीकेज की समस्या दूर करने के लिए सड़क तोड़ने से अब छुटकारा मिलेगा।

लीकेज से जलापूर्ति में होती है बाधा

दरियापुर निवासी जय प्रकाश, पवन कुमार, संदीप, मौनी मंदिर निवासी मनोज कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि पाइप लाइन पुरानी होने की वजह लीकेज होने पर जलापूर्ति में बाधा होती है। गर्मी में दिनों में कुछ ज्यादा ही लीकेज की समस्या होती है, सड़क तोड़कर जलकल कर्मियों को फाल्ट ठीक करने में एक से दो दिन लग जाता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के कटौली गांव में 27.22 करोड़ से बनेगा CM मॉडल कंपोजिट स्कूल, विधायक जय देवी ने किया भूमिपूजन

इससे लोगों को प्यास बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में नागरिक अगल बगल रहे रहे इंडिया मार्का हैंडपंप का सहारा लेते हैं। नई पाइप लाइन बिछने के बाद लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

इससे पहले गभड़िया से अमहट तक नई पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद पुरानी पाइप लाइन सड़क के बीच में हो गई है। इससे सड़क तोड़कर ही लीकेज को ठीक कराया जाता है। नई पाइप लाइन के संचालन के बाद लोगों को आसानी से जलापूर्ति की जा सकेगी। -प्रवीन अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष

पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। पालिका की ओर से जनवरी माह में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से धन आवंटित होने के बाद पालिका ने कार्य शुरू कराया है। जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। -लाल चन्द्र सरोज, अधिशासी अधिकारी