विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के कटौली गांव में 27.22 करोड़ से बनेगा CM मॉडल कंपोजिट स्कूल, विधायक जय देवी ने किया भूमिपूजन

Published: Thu, 27 Aug 2026 06:17 PM (GMT+05:30)

लखनऊ के कटौली ग्राम पंचायत में 27.22 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का शिलान्यास हुआ। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कटौली ग्राम पंचायत में 27.22 करोड़ के CM मॉडल स्कूल का शिलान्यास।

  2. विधायक जय देवी ने ग्राम प्रधान नवीन यादव संग भूमिपूजन किया।

  3. मलिहाबाद क्षेत्र में प्री-नर्सरी से इंटर तक मिलेगी बेहतर शिक्षा।

संवाद सूत्र, काकोरी। कटौली ग्राम पंचायत में करीब 27 करोड़ बजट के मुख्य मंत्री मॉडल कम्पोजिट स्कूल के शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ। विधायक जय देवी ने ग्राम प्रधान नवीन यादव के साथ भूमिपूजन कर स्कूल की नींव रखी।

इस मौके पर विधायक जय देवी ने कहा कि 27 करोड़ 22 लाख लागत का मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल से मलिहाबाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइया मिलेगी। यहां पर प्री नर्सरी से इंटर तक शिक्षण कार्य होगा ।ग्राम प्रधान नवीन यादव ने बताया कि मलिहाबाद क्षेत्र में काफी समय से बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए इंटर तक स्कूल की मांग थी।

विधायक जय देवी ने अथक प्रयास से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना के तहत इस स्कूल को पास कराया है। अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मशक्कत नही करनी पड़ेगी। गुरुवार को ग्राम पंचायत में स्कूल की निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ को बड़ा तोहफा : 100.92 करोड़ से बनेगा मॉर्डन कैंटोनमेंट, जिले को मिलेगी इन 14 योजनाओं की सौगात

इस अवसर पर विकास किशोर ,ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ,रवि राज लोधी ,अखिलेश सिंह समेत मंडल अध्यक्ष विपिन राजपूत मौजूद रहे।