विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबू धाबी से 17 दिन बाद लाया जाएगा सुलतानपुर के सत्यदेव का शव, जांच की मांग कर रहा परिवार

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:52 PM (IST)

कूरेभार के सत्यदेव तिवारी का शव अबू धाबी से 17 दिन बाद वतन लाया जा रहा है, जिनकी 27 अगस्त ...और पढ़ें

मृतक सत्यदेव तिवारी। (तस्वीर- फाइल)

मृतक सत्यदेव तिवारी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. कूरेभार के सत्यदेव तिवारी की अबू धाबी में हुई संदिग्ध मौत।

  2. 17 दिन बाद आज उनका शव वतन लाया जाएगा।

  3. परिवार ने विदेश मंत्रालय से मामले की जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। कूरेभार के युवक की 27 अगस्त को आबू धाबी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के लगभग 17 दिन बाद उसका शव वतन लाया जाएगा। परिवार ने डीएम के माध्यम से विदेश मंत्रालय से इस बाबत गुहार लगाई थी। परिवार ने मामले की जांच की मांग भी की है।

कूरेभार के दुबौलिया निवासी 33 वर्षीय सत्यदेव तिवारी बीते वर्ष 25 सितंबर को आबू धाबी गए थे। 27 अगस्त को उनकी वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो सितंबर को परिवार को इसकी जानकारी मिली।

शव लाने के लिए परिवार ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के माध्यम से विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी। जागरण ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब शव लाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

त्यदेव के साले लाल दुबे ने बताया कि शुक्रवार की रात उनका शव आबू धाबी से भेजा जाएगा। शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट फिर वहां से सुलतानपुर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इन दो सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका-अबु धाबी से खरीद लाया 50 लाख बैरल क्रूड ऑयल, प्रतिबंध के बाद रूस से बनाई दूरी