विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में ससुराल के पास तालाब में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, फोन घर पर छोड़ सामान लेने निकला था अंकित

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

सुलतानपुर के पत्जू पहाड़पुर गांव में ससुराल के पास एक तालाब में 28 वर्षीय अंकित सिंह का शव मिला। वह ...और पढ़ें

फाइल फोटो, जागरण।

फाइल फोटो, जागरण।

HighLights

  1. सुलतानपुर के पत्जू पहाड़पुर में तालाब में मिला युवक का शव।

  2. मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंकित सिंह के रूप में हुई।

  3. पुलिस ने शव निकलवाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवादसूत्र, अखण्डनगर (सुलतानपुर)। पत्जू पहाड़पुर गांव में सड़क किनारे तालाब में बुधवार देर शाम एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया। मृतक की पहचान ग्राम मूढ़हा, थाना मोतिगरपुर निवासी 28 वर्षीय अंकित सिंह के रूप में हुई है।

वह करीब एक वर्ष से पत्जू पहाड़पुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। उसके ससुर संजय सिंह की मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी शालिनी सिंह के अलावा पांच वर्षीय बेटा अथर्व और तीन वर्षीय बेटी आरवी है।

परिवारजन के अनुसार अंकित सुबह करीब सात बजे सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक वापस न लौटने पर स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था।

देर शाम घर से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर गांव की सड़क किनारे तालाब में शव पड़ा मिला ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भरे जाने लगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के गड्ढे, आवागमन में मिलेगी सहूलियत