विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरे जाने लगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के गड्ढे, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:35 PM (IST)

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गहरे गड्ढों के कारण हो रहे हादसों, जिसमें एक महिला की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गड्ढों से हो रहे थे लगातार हादसे, महिला की मौत।

  2. जागरण की खबर के बाद यूपीडा ने गड्ढे भरने का काम शुरू किया।

  3. गड्ढे भरने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 पर हुए बड़े गड्ढे में फंसकर आए दिन कोई कोई राहगीर घायल हो रहा था।

इसी गड्ढे में फंसकर बाइक पलटने से महिला की मौत हो चुकी थी। जागरण ने सोमवार के अंक में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा खबर का प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद यूपीडा के अधिकारी चेते और गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया।

यह मार्ग हलियापुर, मटियारी, जरई कला समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। जगदेव मौर्य, सतीश जायसवाल, राम उंजेर यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, उमाकांत वकील, राजा सिंह, राज प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह समेत जरई कला के ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

जबकि इसी मार्ग पर इसी गड्ढे में फंसकर बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से महिला की मौत हो गई थी। बावजूद इसके गड्ढे को नहीं ठीक किया गया।

जागरण में खबर प्रकाशन के बाद यूपीडा ने सोमवार को गड्ढे को भर दिया। प्रभात सिंह, हिंदेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुदामा मौर्य ने गड्ढा भरे जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने जागरण के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ बनेगा 'स्टेट कैपिटल रीजन' का हब: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे नए शहर, किसानों के खाते में सीधे पहुंचा करोड़ों का मुआवजा