विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली के दिन नगर पालिका देगी खास सुविधा, रंग खेलने के लिए 50 जगहों पर रखे जाएंगे टैंकर

Published: Mon, 02 Mar 2026 06:49 PM (IST)

सुलतानपुर नगर पालिका ने होली के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। रंग खेलने वालों के लिए 50 प्रमुख स्थानों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवादसूत्र, सुलतानपुर। नगर पालिका ने होली के दिन जलाूपर्ति और साफ सफाई व्यवस्था कराने की पूरी तैयारी कर ली है। लोगों को त्योहार मनाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए रंग खेलने के लिए 50 प्रमुख स्थलों पर पानी के टैंकर रखवाए जाएंगे।

विवेकनगर, शास्त्रीनगर, दरियापुर, चौक, ठठेरीबाजार, गुरुनानकदेव मार्ग, बस स्टेशन, बढ़ैयावीर, चौक, घंटाघर, शाहगंज, सीताकुंड, पंचरास्ता, गभड़िया समेत 50 प्रमुख चौराहों पर रंग खेलने के लिए पानी के टैंकर रखवाए जाएंगे। इसके साथ ही बिजली विभाग की ओर से रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

दो पाली में होगी सफाई

होली के दिन सुबह पांच से सात बजे तक और एक से चार बजे तक शहर में सफाई कराई जाएगी। पालिका की ओर से इस दिन सुबह पांच बजे से दिन में दो बजे तक जलापूर्ति कराई जाएगी। जिससे लोगों को घरों में स्नान आदि कार्यों में असुविधा न हो।

90 स्थलों पर होलिका दहन

रामलीला मैदान, विवेकनगर, शास्त्रीनगर, निनोबापुरी, बढ़ैयावीर, पयागीपुर, नरायनपुर, गभड़िया, सीताकुंड, दरियापुर समेत 90 स्थलों पर रात एक बजे के बाद होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 1906 स्थानों पर होलिका जलाई गई। इस दौरान प़ुलिस जगह- जगह पहुंचकर निगरानी करती रही।

चौक से निकाली जाएगी नरसिंह भगवान की शोभायात्रा

पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल में बताया कि बुधवार रंग पर्व के दिन को नरसिंह भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। चौक में सुबह साढ़े सात बजे लोग एकत्र होंगे। यहां से सुबह आठ बजे शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा ठठेरीबाजार, पंचरास्ता, ओवरब्रिज पुल के नीचे से रुद्रनगर, रेलवे स्टेशन रोड, मेडिकल कालेज, डाकखाना चौराहा, शाहगंज होते हुए चौक में समाप्त होगी।

रोस्टर के हिसाब से होगी आपूर्ति

अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार ने जैन ने बताया कि होली के त्योहार पर शहरी क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील में 21 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें- होली के चलते जामा मस्जिद सहित तीन इबादतगाहों को तिरपाल से किया कवर, पुलिस प्रशासन अलर्ट 

कहीं भी फाल्ट की शिकायत आने पर खराबी तत्काल ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। इसमें हीलाहवाली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।