विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली के चलते जामा मस्जिद सहित तीन इबादतगाहों को तिरपाल से किया कवर, पुलिस प्रशासन अलर्ट 

Published: Mon, 02 Mar 2026 06:29 PM (IST)

संभल में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जामा मस्जिद की दीवार समेत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, संभल। होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जामा मस्जिद की दीवार सहित दो मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया है। रंग वाले दिन इसी मार्ग से पारंपरिक रंग जुलूस निकलता है, जहां पिछले वर्ष हिंसा की घटना हुई थी। इसको लेकर वहां रंग वाले दिन अधिक सुरक्षा व व्यवस्था रहेगी।

संभल में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। शहर की जामा मस्जिद के पीछे वाली दीवार को तिरपाल से ढक दिया गया है। इसके अलावा अनार वाली मस्जिद और एक रात वाली मस्जिद को भी ढका गया है। दरअसल, होली के अवसर पर निकलने वाला पारंपरिक रंग जुलूस जामा मस्जिद के पीछे वाले इसी मार्ग से होकर गुजरता है।

अतिसंवेदनशील क्षेत्र

जुलूस में शामिल हुलियारे ढोल-नगाड़ों और होली गीतों की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होते हैं। क्योंकि यह मुस्लिम आबादी क्षेत्र और अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के विरोध में जो हिंसा हुई थी, वह इसी इलाके में हुई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार भी पुलिस प्रशासन सतर्क है।

मस्जिद की दीवार को एतियातन तिरपाल से ढकने दिया गया है। दीवार को ढकने का उद्देश्य किसी भी तरह की आपत्तिजनक हरकत या रंग फेंकने जैसी स्थिति से बचाव करना है, जिससे माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विदेश में फंसे भारतीय कामगार, घरवालों को सता रही चिंता, खामेनेई की मौत के बाद निकाला कैंडल मार्च

संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। मालूम हो कि इससे पहले 27 फरवरी को रंग एकादशी के अवसर पर मुहल्ला ठेर में शोभायात्रा मार्ग पर पड़ने वाली तीन मस्जिदों को भी तिरपाल से ढका गया था।