विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में अब नया और भव्य दिखेगा संगमलाल चौक, रात में घंटाघर में बिखरेगी अलौकिक छटा

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:17 PM (IST)

सुलतानपुर के ऐतिहासिक संगमलाल चौक घंटाघर का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य पूरा हुआ।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने घंटाघर का लोकार्पण किया।

  2. खराब घड़ियों की जगह अब डिजिटल घड़ियां लगाई गईं।

  3. आधुनिक फसाड लाइटों से रात में आकर्षक दिखेगा घंटाघर।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सोमवार को ऐतिहासिक संगमलाल चौक घंटाघर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में स्मारक का राजस्थानी पत्थर से जीर्णोद्धार कराया गया था।

स्थानीय लोगों और सभासद की मांग पर खराब घड़ियां बदलकर डिजिटल घड़ियां लगाई गई हैं। विशेषज्ञों ने इमारत को आधुनिक सजावटी फसाड लाइटों से भी सजाया है, जिनकी पांच साल की गारंटी है।

अब रात में रोशनी से घंटाघर आकर्षक दिखेगा। प्रति घंटे समय बताने वाली इसकी पुरानी ध्वनि भी फिर सुनाई देगी। पालिका ने आवश्यकतानुसार जीर्णोद्धार कराया और मूल स्वरूप व छवि में बदलाव नहीं किया।

C-440-1-LKO1268-456253

दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान सजे हुए घंटाघर से श्रद्धालु आकर्षित होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व सभासद दिनेश चौरसिया ने किया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रुड़की में अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक बनेगा फोरलेन, 70 करोड़ का बजट मंजूर; जाम से मिलेगा छुटकारा