सुलतानपुर में 2 लाख की रंगदारी मांगने में प्रधान पति समेत दो नामजद, जन्माष्टमी विवाद से भी जुड़े तार
सुलतानपुर में ग्राम प्रधान पति सुमंत यादव (गोरेलाल) और उनके भाई रमेश पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
-1788971944624_m.webp)
HighLights
ग्राम प्रधान पति और भाई पर रंगदारी मांगने का आरोप।
पीड़ित घनश्याम सोनकर ने दो लाख रुपये की शिकायत दर्ज कराई।
मुकदमे में एससी/एसटी और धमकी की धाराएं भी शामिल।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। करौंदिया निवासी घनश्याम सोनकर ने पलहीपुर गांव निवासी प्रधान पति सुमंत यादव (गोरेलाल) और उनके भाई पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में एससी/एसटी और धमकी समेत अन्य धाराएं भी शामिल हैं। कोतवाली नगर पुलिस छानबीन में जुटी है।
घनश्याम ने बताया कि उन्होंने पलहीपुर ग्राम सभा में एक जमीन का बैनामा कराया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति सुमंत यादव (गोरेलाल) ने धमकाकर उनसे 17 हजार रुपये वसूले। कुछ दिन बाद दो लाख रुपये और मांगने लगे। विरोध पर कहा कि बिना रकम दिए ग्राम सभा में मकान नहीं बनाने देंगे। आरोप है कि एक दिन वह प्लाट पर गए सुमंत और उसका भाई रमेश आ गया।
दोनों ने रुपयों की मांग की और मना करने पर फिर धमकी दी। 28 अगस्त की शाम गोरेलाल ने फोन कर धमकाया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर में शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें- तराई में बाढ़ का तांडव: कई इलाकों से संपर्क टूटा, खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर दूर गंगा का जलस्तर
बताते चलें कि जन्माष्टमी के दिन खाद्य और पूजन सामग्री फेंकने के मामले में हुए विवाद में भी सुमंत और रमेश का नाम आ चुका है। इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सुमंत के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं।
