सुलतानपुर में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और पत्नी की हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव
सुलतानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र में मोतिगरपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की ...और पढ़ें

सुलतानपुर में डबल मर्डर से सनसनी।
HighLights
शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और पत्नी की हत्या।
सुलतानपुर के कादीपुर में पैतृक आवास पर वारदात।
पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोतिगरपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की उनके पैतृक आवास कुंभी डडिया में हत्या कर दी गई है।
मृतक मुकेश सिंह शिक्षा क्षेत्र में पहचान रखते थे। वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वे लंबे समय से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए शिक्षक संघ का कुशल नेतृत्व कर रहे थे।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को हुई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शिक्षकों व स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
