विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में लोन के बदले बैंककर्मी ले रहा था 10 हजार रुपये, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

Published: Wed, 23 Sep 2026 12:34 PM (IST)

सुलतानपुर में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सीबीआई ने सुलतानपुर में बैंक फील्ड ऑफिसर को पकड़ा।

  2. मछली पालन लोन पास कराने के लिए रिश्वत मांगी थी।

  3. 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बेलवारे बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के फील्ड आफिसर मंगलवार को सीबीआइ ने बैंक के अंदर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते फील्ड आफिसर को रंगे हाथ पकड़ा है।

देर शाम तक टीम बैंक में छानबीन और आरोपितों से पूछताछ करती रही। समाचार लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भरथुआ निवासी गौरव सिंह ने 1.15 लाख रुपये के मत्सय पालन लोन के लिए आवेदन किया था। उनका लोन पास नहीं हो रहा था। लोन पास कराने के बदले बैंक में तैनात फील्ड ऑफिसर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित का कहना है कि झांसे में आकर उसने पांच हजार रुपये फील्ड अफसर को दे दिए थे। इसके बाद वह और रुपये मांग रहा था।

परेशान होकर गौरव ने इसकी शिकायत सीबीआइ से कर दी। मंगलवार को आरोपित ने बैंक में गौरव को पांच हजार रुपये रिश्वत देने बुलाया। गौरव आरोपित को रुपये देने बैंक पहुंचे थे। आरोपित ने उनसे रुपये ले लिए इसी बीच पीछे से सीबीआइ टीम पहुंच गई। टीम ने आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया।

उसके पास से रुपये भी बरामद हुए हैं। टीम ने बैंक का गेट बंद कर छानबीन शुरू कर दी। देर रात तक टीम आरोपित समेत अन्य से पूछताछ कर बैंक के दस्तावेज खंगालती रही। हालांकि, छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने कोई बयान नहीं जारी किया है।

घंटों जारी रही कार्रवाई

टीम दोपहर लगभग 12 बजे कार्रवाई के लिए बैंक में पहुंची और अंदर मौजूद ग्राहकों को बाहर जाने को कहा। इसके बाद बैंक के गेट बंद कर छानबीन शुरू कर दी। टीम बैंक के अन्य अधिकारियों की भूमिका भी तलाश रही है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में एक लाख रुपये रिश्वत लेते लेखपाल का निजी मुंशी गिरफ्तार, लेखपाल फरार