विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रमोशन का दिया लालच... यूपी में बैंक मैनेजर ने महिला सहकर्मी को भेजे अश्लील मैसेज, अभद्रता की

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:50 AM (IST)

सुलतानपुर में एक निजी बैंक मैनेजर पर महिला सहकर्मी से अश्लीलता और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. बैंक मैनेजर पर महिला सहकर्मी से अश्लीलता का आरोप।

  2. अश्लील मैसेज, वीडियो भेजे, प्रमोशन रोकने की धमकी दी।

  3. आंतरिक शिकायत पर सुनवाई नहीं, पीड़िता ने FIR दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। नगर के निजी बैंक मैनेजर ने महिला सहकर्मी से केबिन में अश्लीलता की और विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन नंबर एक अन्य कर्मचारी को भेज दिया।

महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भी भेजे। मना करने पर महिला का प्रमोशन रोक दिया और गैर जिला ट्रांसफर करने की धमकी दी। आंतरिक कमिटी में शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह शहर की एक निजी बैंक में 2023 से नौकरी करती हैं। उनका आरोप है कि बैंक में कार्यरत मैनेजर 2024 से उनसे व्यक्तिगत प्रश्न करते हैं और बाहर घूमने को कहते हैं। मना करने पर नुकसान करने की धमकी दी।

महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है और वह बच्चों के साथ ही रहती हैं। महिला का कहना है कि मैनेजर ने उसको प्रमोशन का प्रलोभन दिया। 20 जून 2025 को मैनेजर ने केबिन में बुलाया और हाथ पकड़ लिया फिर अश्लीलता करने लगे। 30 जुलाई को फिर केबिन में बुलाया और व्यक्तिगत सवाल करने लगे।

विरोध करने पर एक अन्य कर्मचारी को उनका नंबर दे दिया। इसके बाद उसे अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में यौन उत्पीड़न, लज्जा भंग करने समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शिकायत पर सुनवाई नहीं, जबरन लगवाई रिपोर्ट

महिला का कहना है कि उसने बैंक की आंतरिक कमिटी और एचआर से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शिकायत पर आरोपितों ने जबरन अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवा ली। मैनेजर ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर इस्तीफा मांगने लगे। कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- TTE ने महिला लोको पायलट को भेजे अश्लील मैसेज, वीडियो कॉल से खुली पोल; थाने पहुंचा मामला