TTE ने महिला लोको पायलट को भेजे अश्लील मैसेज, वीडियो कॉल से खुली पोल; थाने पहुंचा मामला
पानीपत में एक महिला लोको पायलट ने युवक टीटीई पर व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। पुलिस के ...और पढ़ें

TTE ने महिला लोको पायलट को भेजे अश्लील मैसेज। सांकेतिक फोटो
HighLights
टीटीई ने महिला लोको पायलट को अश्लील मैसेज भेजे।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया।
पुलिस ने समझाकर थाने में दोनों का समझौता कराया।
जागरण संवाददाता, पानीपत। रेलवे में कार्यरत एक महिला लोको पायलट को युवक टीटीई ने वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे। महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन मैसेज भेजने का सिलसिला नहीं रुका। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।
दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पुलिस ने समझौता कराया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महिला को पहले लगा कि मैसेज भेजने वाला कोई दूसरा व्यक्ति है। वीडियो कॉल आने पर उसे युवक की पहचान हुई। महिला ने आपत्ति जताते हुए मैसेज न भेजने को कहा, लेकिन आरोप है कि युवक नहीं माना।
शिकायत मिलने के बाद माडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की। पुलिस ने युवक टीटीई को समझाया और भविष्य में महिला को इस तरह के मैसेज न भेजने की हिदायत दी। युवक ने दोबारा वाट्सएप पर मैसेज नहीं भेजने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच थाने में सहमति बन गई। माडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया था।
