सच्चाई पर पर्दा डाल रही सरकार
सुलतानपुर : समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता की गिरफ्तारी कर
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 11:53 PM (IST)
सुलतानपुर : समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता की गिरफ्तारी कर सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
पार्टी प्रवक्ता अशोक ¨सह बिसेन ने कहाकि सरकार हर मोर्चे पर फेल जर आ रही है। प्रशासनिक अमले का माफीनामा, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमती, महंगाई से परेशान जनता सरकार की नाकामी की कहानी कह रही है। जिले में अपराध बढ़ गए हैं। आए दिन गोलियां चल रही हैं। भ्रष्टाचार, लूट, हत्या की घटनाओं से आमजनता परेशान है। फूलपुर, गोरखपुर, कैराना व नूरपुर में सपा की जीत इस बात का द्योतक है कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें