Move to Jagran APP

छह साल पहले देश को मिला दूसरा नरेंद्र : राधा मोहन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी। देश की ताकत पहचानी जा रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:43 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:43 AM (IST)
छह साल पहले देश को मिला दूसरा नरेंद्र : राधा मोहन

सुलतानपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो सम्मेलन में नरेंद्र उर्फ विवेकानंद ने भारत की गरिमा बढ़ाई थी। उनके संबोधन अमेरिका के भाइयों एवं बहनों पर देर तक तालियां बजी थीं। छह वर्ष पहले देश को दूसरा नरेंद्र मिला, जिसके कार्य से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उसकी ताकत पहचानी जा रही है।

loksabha election banner

यह बातें राधामोहन सिंह ने पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भाजयुमो के युवा महोत्सव कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने युवाओं से कहा था कि एक दिन या एक साल में सिद्धि की आशा न रखो। उच्चतम आदर्श पर दृढ़ व व स्थिर रहो। स्वार्थपरता और ईष्र्या से बचो। आज्ञा पालन करो। मनुष्य जाति व अपने देश के पक्ष में अटल रहो। तुम संसार को हिला दोगे। आजादी के 73 साल बाद उनके इन शब्दों को प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस से सड़क पर आकर भारत के प्रधानमंत्री को गले लगाना पड़ता है। उपाध्यक्ष ने आह्वान किया कि युवा अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक हों।

इस दौरान सांसद मेनका गांधी की उपस्थिति व संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अध्यक्षता में 30 युवाओं को सम्मानित किया गया। भाजयुमो के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष रामभुवन मिश्र ने किया। इसके बाद पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यशाला में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक का पद पार्टी के पास होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक-एक बूथ को जीतने की रणनीति बनाने का मंत्र दिया। कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के परिवार का सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेगा। जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव पार्टी स्तर पर लड़ा जाएगा। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव को पार्टी व संगठन ने गंभीरता से लिया है। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक, पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.