विद्यालय में ताला, बैरंग लौटे बच्चे
-?????? ?? ???? ???????? ???????? ????? ?? ??? ?????????? ?????? (?????????) : ?? ??? ?? ?????? ????? ???? ???? ?????? ?? ???? ??? ???????? ???? ?? ??? ?? ???? ??? ????? ?? ???? ???-??? ????????? ????? ??? ???? ?????? ?????? ?? ?? ???? ?? ?? ???? ?????? ?? ??? ????? ???? ???? ?? ???? ??? ????? ????? ??? ?? ???????? ?? ???????? ?? ???? ?? ??? ???? ????? ???????? ???? ?????? ?? ???? ?? ????? ????? ?? ?????? ???? ??? ???? ???? ???? ?? ??? ?? ???? ?????? ??? ?? ????? ????? ?? ?? ??? ??? ??? ?? ?? ????????
सुलतानपुर : जब देश का भविष्य तैयार करने वाले गुरुजन ही इतनी घोर लापरवाही करें तो अन्य लोगों का क्या हाल होगा। एक नहीं तीन-तीन जिम्मेदार स्कूल में ताला लटकाकर ड्यूटी पर ही नहीं आए। देर तक इंतजार के बाद बच्चे वापस लौट गए।
विकास खंड में शुक्रवार को छात्र छात्राएं जब स्कूल पहुंचे तो वहां ताला लगा पाया। घंटो तक स्कूल खुलने का इंतजार किया। मौसम खराब होने की वजह से करीब ग्यारह बजे तक बच्चे स्कूल में ही जमे रहे। तब भी अध्यापकगण नहीं पहुंचे तो बच्चे वापस घर चले गए। जानकारी अभिभावकों को हुई तो मामला बीआरसी तक पहुंचा और एनपीआरसी की जांच टीम स्कूल पहुंचकर पड़ताल की। प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी, सहायक अध्यापिका शकुंतला यादव और समीना परवीन विद्यालय से नदारद मिलीं और स्कूल में ताला लटकता रहा।
अध्यापिकाएं करती हैं लापरवाही
ग्रामीणों की मानें तो विद्यालय में अनियमितता चरम पर है। प्रतिदिन एक या दो अध्यापिकाएं ही स्कूल पहुंचती हैं और उनकी ड्यूटी कागज में पूरी होती है। ग्रामीण यहां तक बताते हैं कि मिड-डे मील में खेल होता है। तीस चालीस छात्रों के सापेक्ष पूरी संख्या खारिज होती है। स्कूल में सभी मिलकर शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
एबीआरसी भदैंया रणबीर ¨सह ने बताया कि विद्यालय बंद होने की शिकायत पर एनपीआरसी की टीम जांच कर रिपोर्ट दी है। उसे उच्चाधिकारियों को भेज कर कार्रवाई की जाएगी । उधर प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी ने फोन नहीं उठाया। सहायिका शमीना परवीन ने बताया कि मैं आज छुट्टी पर हूं।