लम्भुआ में गायब हुए भगवा झंडे, तनाव
लम्भुआ (सुलतानपुर) : कस्बे के ब्लाक रोड पर सावन माह में लगे भगवा झंडे उखाड़ लिए जाने से तन
लम्भुआ (सुलतानपुर) : कस्बे के ब्लाक रोड पर सावन माह में लगे भगवा झंडे उखाड़ लिए जाने से तनाव व्याप्त हो गया। इलाकाई पुलिस की लेटलतीफी से खफा कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने एसपी को मामले की सूचना दी। एसपी को दी गयी सूचना के फौरन बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर फिर से भगवा झंडे लगाए जाने के बाद मामला खत्म हो गया।
सावन में कांवरिया संघ के तत्वावधान में देश की लंबी कावड़ बनाई जाती है। इस बार इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए पूरे कस्बे में भगवा झंडे से पाट दिया गया है। सभी मार्गो पर सड़क के दोनों तरफ भगवा झंडे गाड़े गए हैं। दो दिन पहले ब्लाक रोड पर लगे कुछ झंडे और उनके बांस संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे इसकी जानकारी करने जब कांवरिया संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें समुचित जवाब नहीं मिले। इस पर इसकी सूचना स्थानीय प्रभारी निरीक्षक को सीयूजी पर दी गयी, पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से खफा पदाधिकारियों ने एसपी अनुराग वत्स को मामले की जानकारी दी। एसपी को सूचना के फौरन बाद खासी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने उखाड़े गए झंडे फिर से लगवाए तब मामला शांत हो सका।