Move to Jagran APP

याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सम्मानित की गईं विभूतियां

125वीं जयंती पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक राजनीतिक व छात्र संगठनों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों कृत्यों सिद्धांतों को लेकर भी चर्चा-परिचर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:26 PM (IST)
याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सम्मानित की गईं विभूतियां
याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सम्मानित की गईं विभूतियां

सुलतानपुर: 125वीं जयंती पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व छात्र संगठनों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों, कृत्यों, सिद्धांतों को लेकर भी चर्चा-परिचर्चा की गई। सिरवारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सामाजिक संस्था भारत भारती द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अमृतांशु को ढाई हजार रुपये की धनराशि के साथ लोकदीप सम्मान दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कृपाशंकर द्विवेदी को लोकमणि, स्व. हरिचरण सेठ को सुलतानपुर रत्न व जोखन लाल सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार कमल नयन पांडेय, अनूप गुप्ता, राम मिलन मोदनवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल द्वारा नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई। गोमती मित्र मंडल समेत एबीवीपी के जिला संयोजक आशुतोष सहित कई कार्यकर्ताओं की अगुवाई में रक्तदान कर नेताजी को याद किया गया।

--

राष्ट्र नायक थे नेताजी- डॉ. राधेश्याम सिंह

केएनआइ में नेताजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह ने गोपाल प्रसाद व्यास द्वारा लिखी गई कविता का वाचन कर सबको रोमांचित कर दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी महान क्रांतिकारी, प्रखर बौद्धिक राष्ट्र नायक थे। उप प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के योगदान पर चर्चा की। एनएसएस छात्र-छात्राओं ने भी देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. डीके त्रिपाठी, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. जयशंकर शुक्ल, डॉ. राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अवधेश कुमार सिंह ने किया।

---

कवियों ने बांधा समां

बल्दीराय क्षेत्र स्थित राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि इसौली विधायक अबरार अहमद ने दीप प्रज्वलित कर नेताजी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वरिष्ठ कवि रामानंद सागर, पुष्कर, अभिमन्यु शुक्ल तरंग, विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ कवियित्री डॉ. फूलकली गुप्ता पूनम , पीयूष प्रखर, सिद्धि मिश्र, विकास चौरसिया, सुनील यादव, मनीष मौर्य द्वारा नेताजी की याद में काव्य पाठ किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.