रामलीला में मकबूल-जाकिर की जोड़ी से जमती है मह़िफल
???? ????? ??????? ?? ????????? ??? ?????? ??? ?????? ???? ??????? ???? ??? ????? ??? ????? ??? ?? ????? ??? ????? ??? ????? ?? ??? ???? ???? ?? ???????? ??? ???? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ????-?????? ????? ????? ????
संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : श्रीराम लीला मंचन में मकबूल व जाकिर की जोड़ी खास रंग लाती है। समभाव समाज संस्थान द्वारा प्रायोजित मंचन सामाजिक सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। यूं तो मंचन शुरू हुए करीब तीन दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। पर, बीते 15 सालों से यह जोड़ी मह़िफल में रंग जमा रही है। पड़ोस के गोपालपुर मधेया गांव निवासी मकबूल ढ़ोलक पर अपना हुनर दिखाते हैं तो गारवपुर निवासी जाकिर हुसैन तबले पर। यह देख दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से रामलीला प्रांगण गूंज उठ उठता है।
राम वन गमन देख दर्शक हुए भावुक:
रविवार की रात रामलीला के तीसरे दिन राम वन गमन का ²श्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए। राजा दशरथ के पुत्रमोह एवं अपने वचनों को पूरा करने के लिए दशरथ-कैकेयी संवाद देखकर दर्शकों की आंखों मे आंसू आ गए।
महादेवा गांव में चल रहे श्रीराम लीला मंचन में इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी भदोही व समिति के संरक्षक जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि नवयुवकों में भगवान राम के आदर्शों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए राम चरित्र मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया है। मंचन के पश्चात अलग-अलग ²श्य से संबंधित प्रतिदिन सात प्रश्न पूछे जाते हैं। सही जवाब देने वाले को 100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। इन सात दिन में सबसे ज्यादा प्रश्नों का जवाब देने पर आखिरी दिन मेगा पुरस्कार के तौर पर मोबाइल दिया जायेगा।
कार्यक्रम में संयोजक नरेंद्र प्रसाद शुक्ल, समिति के निर्देशक कृष्णा त्रिपाठी, ²श्य संयोजक अशोक द्विवेदी, पवन दुबे, जिला अपर बचत अधिकारी चन्दौली राधेश्याम दुबे, सपा विस अध्यक्ष सत्यपाल यादव, उपाध्यक्ष ¨चतामणि द्विवेदी आदि मौजूद रहे।