विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया साजिशन केस', मानहानि मामले में राहुल गांधी का बयान दर्ज

Published: Fri, 20 Feb 2026 11:57 AM (IST)

राहुल गांधी 20 फरवरी को सुलतानपुर की MP-MLA कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में पेश हुए। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 20 फरवरी को सुलतानपुर के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। 313 में राहुल का बयान दर्ज किया गया। 

करीब 27 मिनट तक वह जज के समक्ष अपनी सफाई पेश की। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है। इस संबंध में शीघ्र प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।

इस दौरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। 

बता दें कि इसके पूर्व की सुनवाई में राहुल गांधी अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने उन्हें केरल में होने का प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा था। 

अमित शाह पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर राहुल ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था।

जिसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहुल 26 जुलाई 2024 को पेश हुए थे। उसके बाद से वह सुनवाई की तिथि के दिन अनुपस्थित होते रहे। 19 जनवरी को जब वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।