दिल्ली से बिहार जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई खराब, 10 घंटे तक सड़क पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री
दिल्ली से बिहार जा रही एक निजी बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खराब हो गई, जिससे यात्रियों को 10 घंटे तक खुले आसमान के नीचे भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ा।

बस खराब होने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इंतजार करते यात्री। जागरण
HighLights
दिल्ली-बिहार बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई खराब।
यात्रियों ने 10 घंटे तक किया भूखे-प्यासे इंतजार।
मिस्त्री ने ठीक की बस, दोपहर में हुई रवाना।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। दिल्ली से चलकर बिहार जा रही प्राइवेट बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खराब हो जाने से यात्रियों को संकट का सामना करना पड़ा। सड़क पर बैठ कर यात्रियों ने दस घंटे का समय बिताया।
सोमवार शाम दिल्ली से बिहार के दरभंगा के लिए सवारियों को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही थी। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 142 किलोमीटर सबई के पास खराब हो गई।
बस में सवार यात्री भूखे प्यासे करीब दस घंटे खुले आसमान के नीचे सड़क पर बैठकर बस के बनने की प्रतीक्षा करते रहे।
चालक द्वारा मिस्त्री की तलाश कर बस बनवाई गई। दस घंटे बाद करीब एक बजे बस रवाना हुई। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।