विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीन खिलाड़ियों की मौत; लखनऊ से देवरिया जा रहे थे

By Pradeep SharmaEdited By: Sakshi Gupta
Published: Wed, 07 Oct 2026 08:51 AM (GMT+05:30)

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे देवरिया के तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई।

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई।

  2. देवरिया के तीन खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत, तीन घायल।

  3. हादसा सुलतानपुर के बल्दीराय में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बल्दीराय के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में कार सवार देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई, तीन घायलों का अयोध्या में इलाज चल रहा है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। राहगीरों तथा यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 9.34.06 AM

मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 9.34.07 AM

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, डंपर से टक्कर के बाद खाई में गिरी स्कार्पियो, भाई-दो बहनों और भांजी समेत 4 की मौत