Move to Jagran APP

आपराधिक घोटाला है नोटबंदी : कांग्रेस

-???????????? ?? ????? ?? ????? ???? ????????, ?????? ??????????, ????????? : ?? ??? ???? ???? ??? ??????? ?? ????????? ??????? ?????? ?? ?????? ??? ?? ????? ?? ?? ????? ???????? ??? ?? ?????? ??? ?? ??? ??? ???? ?????? ???? ???? ?? ?? ?????? ?? ????? ????? ?? ????-???? ??? ??? ?????? ???????????? ?? ?? ???? ??? ??? ??? ??? ??? ????? ??? ???? ???? ???? ?????? ????? ?? ??? ??? ????? ?????? ?? ???????? ?? ??? ??? ???? ?? ??? ??? ?? ???? ?????? ?? ???????????? ?? ?????? ??? ????????? ????? ????? ?? ????? ???????????? ?? ???????? ?????? ?? ????? ?? ?????????? ?? ????? ??????? ????? ? ???????????? ???? ?? ????? ???? ????? ??? ?????????? ??????? ??????? ?????? ?? ?????????? ?? ??????? ?????? ?????

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 12:11 AM (IST)
आपराधिक घोटाला है नोटबंदी : कांग्रेस

संवादसूत्र, सुलतानपुर : दो साल पहले लागू हुई नोटबंदी एक सुनियोजित आपराधिक घोटाले की स्वरूप थी। आठ नवंबर की वह तारीख लोकतंत्र में एक बदनुमा दाग के रूप में जानी जाएगी। पीएम मोदी के इस निर्णय से लाखों लोगों की रोजी-रोटी छिन गई। भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। बाजार में पैसे नहीं हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार आमजनों की उम्मीदों पर खरा उतर नहीं पा रही है। ये आरोप सोमवार को कांग्रेसियों ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर लगाए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के दफ्तर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन ज्ञापन दिया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेषित सात सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि नोटबंदी से जिन्हें लाभ हुआ है, उन्हें सामने लाया जाए। जब बैंक में 99.3 प्रतिशत मुद्रा वापस आ गई तो काला धन कहां गया, सरकार इसका जवाब दे। महिलाओं ने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर रखा था। वह भी उनसे छीन लिया। एनपीए बढ़ रहा है, अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। रिजर्व बैंक असहाय नजर आ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया गिरता जा रहा है। इसके अलावा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, धान खरीद, खाद, पानी व बिजली संकट आदि मुद्दे भी कांग्रेसियों ने उठाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य हौंसिला भीम व कमल नयन वर्मा, लखनऊ कांग्रेस पदाधिकारी राधा पांडेय, राजेश तिवारी, विनय विक्रम ¨सह, मनोज, पवन, मनीष, बलराम, किरन, रेवती रमण तिवारी, जमा खान, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.