प्रजा तांत्रिक व्यवस्था में राजतंत्र को प्रश्रय दे रहीं पार्टियां
?????????? ????????? ???? ????? ?? ????????? ?????? ????? ????? ???? ?? ?????? ???? ???????? ??????? ?? ??? ?? ???????? ????????? ????????????? ???????? ??? ???????? ?? ??????? ?? ??????? ?? ??? ???? ??? ?? ????? ???? 71 ??? ?? ??? ??? ????? ????? ????? ?????? ??? ????? ????
सुलतानपुर : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शनिवार जिला मुख्यालय पहुंचने पर कहा कि राजनीतिक पार्टियां प्रजातांत्रिक व्यवस्था में राजतंत्र की स्थापना को प्रश्रय दे रही हैं। देश की आजादी मिले 71 साल हो रहे हैं, लेकिन किसान, मजदूर, नौजवान सभी मजबूर हैं। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी का शासन विफल साबित हो रहा है। समता मूलक समाज की स्थापना संगठन का लक्ष्य है। वह एक निजी रेस्त्रां में पत्रकारों से मुखातिब थे।
संयोजक सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत बदलने का दावा कर रहे हैं पर, हालात यह हैं कि किसान आत्महत्या कर रहा है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और जो काम कर रहे हैं उन्हें मजदूरी नहीं मिल पा रही है। नौजवान बेरोजगार है। ईच बूथ-टेन यूथ फार्मूला के तहत संगठन को सु²ढ़ करने की बात सिंह ने कही। जाति, धर्म के आधार पर राजनीति करने वाले नेताओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग की है। इसके पूर्व नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।