.मेरे गालों पर पिया हो जाएंगे लाल-लाल
.मेरे गालों पर पिया हो जाएंगे लाल-लाल .मेरे गालों पर पिया हो जाएंगे लाल-लाल
सुलतानपुर : सीताकुंड घाट स्थित एक महाविद्यालय परिसर में महिलाओं ने रंगोत्सव समारोह का आयोजन किया। जहां पर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। संगीताचार्य रोली श्रीवास्तव के होली गीत मेरे गालों पर पिया हो जाएंगे लाल-लाल, होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, जोगी जी धीरे-धीरे जैसे प्रमुख होली गीतों पर खूब धमाल मचाया। माहौल होलियाना रहा। अंत में सभी एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, अरुण बाला शर्मा, कुसुम सिंह, सुमन सिंह, पल्लवी वर्मा, अनीता पांडेय, प्रीति प्रकाश सिंह, पूजा जायसवाल, सविता श्रीवास्तव, गीता वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सौहार्द के साथ होली त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि लोग हर्बल रंग का इस्तेमाल करें।