जलभराव से टूट रही सड़क, फैल रही बीमारी
??????????, ????????? : ??????? ?????? ?? ??? ?? ?????? ???? ???????? ????? ?? ???-??? ?????? ?? ??? ??? ????-????? ??? ?? ???? ?? ???????? ??????? ??? ???????? ????? ?? ??????? ???? ??? ??? ?? ???? ???? ?? ?????? ???? ???? ???? ?? ?????? ?? ???? ??? ??? ????? ????? ?? ????? ????? ?? ???? ?? ???? ?? ?? ???? ?????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??? ?? ???
संवादसूत्र, सुलतानपुर : सैकड़ों गांवों को शहर से जोड़ने वाले महुअरिया मार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। नियम-कानून ताक पर रखकर इस विनियमित क्षेत्र में अनियोजित तरीके से दर्जनों मकान बना लिए गए हैं। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है। कुछ दिनों पूर्व ही लाखों रुपये की लागत से बनाई गई यह सड़क जलजमाव के चलते कई स्थानों पर टूट गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीर गंदे पानी के बीच से आवागमन करने को विवश हैं और इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।
नगर पालिका क्षेत्र के गभड़िया व घासीगंज वार्डों की सीमा पर स्थित महुवरिया रोड से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। दूबेपुर ब्लाक के सैकड़ों गांवों को यह मार्ग शहर से जोड़ता है। दो साल पहले पालिका प्रशासन ने लगभग तीन किमी लंबे इस मार्ग का डामरीकरण किया था। गभड़िया मोड़ से केवल मौलाबाबा मजार तक ही सड़क किनारे नाली बनाई गई है। शेष मार्ग पर जलनिकासी के कोई इंतजाम नहीं हैं। जबकि इस इलाके में गुजरे करीब दस वर्षों के भीतर कई नई बस्तियां व कॉलोनियां आबाद हुई हैं। ऐसे में नालियों का पानी सड़क पर बहता है।
----
सुबह टहलना हुआ मुश्किल
कर्मयोगी नगर निवासी सुरेश ¨सह व वैभव का कहना है कि जलभराव से सुबह मार्निंग वॉक करना मुश्किल हो गया है। गंदगी व बदबू का सेहत पर खराब असर हो रहा है। कटैय्याबाबा मोहल्ला निवासी अनिल तिवारी, कल्पना ¨सह, बड़ेलाल, अर्चना व रिया ने कहा कि तमाम टैक्स देने के बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
---
लखनऊ-वाराणसी हाईवे से मजार तक सड़क व नाली बनाने के लिए 14 वें वित्त आयोग के तहत प्रस्ताव किया गया है। मार्च तक काम शुरू हो जाएगा। बुद्ध विहार कॉलोनी में डूडा के अंतगर्त नाली बनाई जाएगी। फौरी तौर पर सड़क किनारे अस्थाई नाली बनाकर जलनिकासी की समस्या को दूर किया जाएगा।
-रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका।